नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी शुक्रवार करीब 1 बजे शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए। सांसद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा सशक्तिकरण और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।