दलेर मेहंदी–सुबोध उनियाल विवाद में एजाज खान की एंट्री, मंत्री पर बरसे!
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार को लेकर विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। मीका सिंह, बादशाह, कपिल शर्मा और अनुपम खेर के बाद अब अभिनेता एजाज खान भी दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं।
एजाज खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी और उनके बॉडीगार्ड चाहते तो मंत्री को स्टेज से नीचे फेंक सकते थे, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा। एजाज ने यह भी कहा कि मंत्री ने शेर के मुंह में हाथ डाल दिया है।
सवाल यह है—क्या कलाकारों के सम्मान से जुड़ा यह विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप लेगा?
आपकी राय में मंत्री सुबोध उनियाल का व्यवहार सही था या गलत? कमेंट में बताइए।
#DalerMehndi #SubodhUniyal #EjazKhan #AnupamKher #MikaSingh #KapilSharma #Badshah #UttarakhandNews #RaibarPahad