मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने नशे और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, महिला सुरक्षा, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और पुलिसकर्मियों के तनाव प्रबंधन पर भी जोर दिया।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के अनुसार, राज्य गठन से अब तक उत्तराखंड पुलिस के 206 कार्मिक कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं।
#UttarakhandPolice #PoliceMemorialDay #PushkarSinghDhami #DehradunNews #UttarakhandNews #PoliceRecruitment #PoliceWelfare #उत्तराखंड #पुलिसस्मृतिदिवस #सीएमधामी