हरिद्वार आगामी त्योहारों और गंगा स्नान के लिए धर्मनगरी हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। हरिद्वार में गंगा के वार्षिक रखरखाव, सि मिट्टी की सफाई और मरम्मत कार्यों के चलते गंगा जल की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सूचना 20/21 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि से शुरू होकर दिनांक 07/08 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई और घाटों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा।
गंगा नहर में पानी रोके जाने के कारण हरिद्वार के कई प्रमुख घाटों पर जल स्तर काफी कम हो जाएगा। हालांकि, प्रशासन द्वारा मुख्य स्नान घाट 'हर की पैड़ी' पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंशिक रूप से जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन अन्य घाटों पर जल का प्रवाह सामान्य से काफी कम रहेगा।