माकड़ी: खेलते खेलते घर के सामने स्तिथ पानी से भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की हुई मौत, कोरई गांव की घटना
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरई में डेढ़ साल की मासूम बच्ची हिमानी पटेल पिता सुबेराम पटेल अपने के सामने खेल रही थी,खेलते खेलते वह घर के सामने स्तिथ पानी से भरे गड्ढे में डूब गई।जिसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।परिजनों की रिपोर्ट पर बड़ेडोंगर थाना पुलिस में मर्ग कायम कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा।