माकड़ी: माकडी थाना पुलिस के द्वारा अवैध रूप से मवेशी के तस्करी कर रहे 03 आरोपी को किया गिरफतार, 25 मवेशियों को किया बरामद
कोंडागांव जिले के थाना माकडी पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम तमरावण्ड में 25 मवेशियों को अवैध रूप लेकर जा रहे मुलमुला निवासी दुर्जन विश्वकर्मा,लखेश्वर मरकाम और राजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया।उनके पास से 25 नग मवेशियों को बरामद किया गया।आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही करते हुए शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा