माकड़ी: थाना अनंतपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ बलात्कार कर फरार हुए आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार
जिले के थाना अनन्तपुर में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाया की उसकी नाबलिग बेटी को आरोपी हबित उर्फ कुलदीप हरिजन भगाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर आरोपी की खोजबीन करते हुए आरोपी को ओड़िसा राज्य के नवरंगपुर जिले के ग्राम चिताबेड़ा से गिरफ्तार किया गया,आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा