भरथना: लखना पीएचसी में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, जच्चा सुरक्षित, ANM की बड़ी लापरवाही, महिला को तुरंत दी गई छुट्टी
लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई, जबकि महिला सुरक्षित बताई गई है। परिजनों ने प्रसव के बाद महिला को तत्काल घर भेजे जाने पर नाराजगी जताई। मामले की जांच की मांग की है। कुनैरा, आईटीआई, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी जावेद की पत्नी मुस्कान को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।