केदारनाथ मार्ग पर लगातार गिर रहे पत्थर, श्रद्धालुओं को सुरक्षित कराया जा रहा पार
केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को चीरवासा के समीप बाधित मार्ग से पुलिस, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से पार कराया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के सुरक्षित निकलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मलबा और पत्थर हटाकर मार्ग की सफाई करेगी। इसके बाद आवागमन सुचारु करने के प्रयास किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
#Kedarnath #KedarnathDham #Uttarakhand #CharDhamYatra #SDRF #UttarakhandPolice #PahadSamachar