मोठ: समथर महाविद्यालय में विदाई समारोह, गीत-संगीत के बीच छात्रों को दी गई शुभकामनाएं
Moth, Jhansi | May 14, 2026 समथर के राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गीत, नृत्य और हास्य कविताओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पार्षद रेखा गुप्ता ने छात्रों को लक्ष्य तय कर मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया।