गरखा: मोती राजपुर में ऑपरेशन के बाद हुई मौत मामले में श्री गणपति सेवा सदन सिल , संचालक गिरफ्तार
Garkha, Saran | Sep 9, 2024 गरखा थाना क्षेत्र के मोती राजपुर में ऑपरेशन के बाद किशोर की हुई मौत मामले में श्री गणपति सेवा सदन को सील कर दिया गया। यह सिल गरखा सी ओ नीली यादव एवं गरखा पुलिस द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर किया गया। वहीं सेवा सदन के संचालक अजीत कुमार पूरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।