Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

मुरैना की एमएस रोड पर बिजली केबलों में भड़की आग, अंधेरे में डूबा इलाका, दमकल ने पाया काबू, वीडियो वायरल मुरैना। शहर की एमएस रोड पर बिजली घर के पास डिवाइडर पर लगे बिजली पोल की केबलों में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर प्लास्टिक बॉक्स और कई केबल जल गए, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई और इलाका अंधेरे में डूब गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त केबलों की मरम्मत कर करीब एक-दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #morena #मुरैना

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

MORE NEWS

कुंवारी नदी में कूदी 19 वर्षीय युवती, तलाश के बाद सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू

मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम बुधारा स्थित कुंवारी नदी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे 19 वर्षीय युवती के नदी में कूदने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की पहचान पोरसा के रामचंद्र का पुरा निवासी माखन सिंह सखवार की पुत्री के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में सघन तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि, पुलिस बल और रेस्क्यू टीम ने शाम तक युवती की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब शुक्रवार सुबह 6 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवती के नदी में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
#मुरैना #morena

कुंवारी नदी में कूदी 19 वर्षीय युवती, तलाश के बाद सुबह फिर शुरू होगा रेस्क्यू मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम बुधारा स्थित कुंवारी नदी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे 19 वर्षीय युवती के नदी में कूदने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती की पहचान पोरसा के रामचंद्र का पुरा निवासी माखन सिंह सखवार की पुत्री के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक नदी में सघन तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि, पुलिस बल और रेस्क्यू टीम ने शाम तक युवती की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब शुक्रवार सुबह 6 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवती के नदी में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

रातों-रात गायब हुई 11 केवी बिजली लाइन! 7 खंभों से तार चोरी, 4 गांवों की बिजली ठप

मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम जारह के पास अज्ञात चोर सात बिजली के खंभों से करीब एक किलोमीटर लंबी 11 केवी बिजली लाइन के तार काटकर ले गए। चोरी के चलते जारह सहित चार गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
घटना से बिजली विभाग को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने सरायछोला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिजली विभाग का कहना है कि एफआईआर और स्टीमेट तैयार होने के बाद 3 से 5 दिनों में नई लाइन डालकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
#मुरैना #morena #लाइट #बिजली

रातों-रात गायब हुई 11 केवी बिजली लाइन! 7 खंभों से तार चोरी, 4 गांवों की बिजली ठप मुरैना। सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम जारह के पास अज्ञात चोर सात बिजली के खंभों से करीब एक किलोमीटर लंबी 11 केवी बिजली लाइन के तार काटकर ले गए। चोरी के चलते जारह सहित चार गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। घटना से बिजली विभाग को करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने सरायछोला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिजली विभाग का कहना है कि एफआईआर और स्टीमेट तैयार होने के बाद 3 से 5 दिनों में नई लाइन डालकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। #मुरैना #morena #लाइट #बिजली

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

सेंट्रल एम्पॉवर्ड कमेटी ने माना कि चंबल के घाटों से रेत का अवैध उत्खनन बंद। कमेटी के सदस्य चंद्रप्रकाश गोयल ने चंबल अभ्यारण क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने देवरी घड़ियाल केंद्र पर समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी धर्मराज मीणा, डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल समेत धौलपुर के कलेक्टर निधि बेटी और एसपी विकास संगवाल मौजूद रहे।
गोयल के अनुसार में शुरू में हुई बैठक के समय जो दृश्य था उससे कहीं अच्छा दृश्य अब रेत उत्खनन रोकने के बाद हुआ है। चंबल नदी अपने मूल स्वरूप में लौट रही है। अगर इसी तरह रेत उत्खनन पर रोक लगी रही तो चंबल नदी अपने मूल स्वरूप में आकर बेहद सुंदर दिखाई देगी और जलीय जीवों का संरक्षण बना रहेगा।

सेंट्रल एम्पॉवर्ड कमेटी ने माना कि चंबल के घाटों से रेत का अवैध उत्खनन बंद। कमेटी के सदस्य चंद्रप्रकाश गोयल ने चंबल अभ्यारण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने देवरी घड़ियाल केंद्र पर समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी धर्मराज मीणा, डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल समेत धौलपुर के कलेक्टर निधि बेटी और एसपी विकास संगवाल मौजूद रहे। गोयल के अनुसार में शुरू में हुई बैठक के समय जो दृश्य था उससे कहीं अच्छा दृश्य अब रेत उत्खनन रोकने के बाद हुआ है। चंबल नदी अपने मूल स्वरूप में लौट रही है। अगर इसी तरह रेत उत्खनन पर रोक लगी रही तो चंबल नदी अपने मूल स्वरूप में आकर बेहद सुंदर दिखाई देगी और जलीय जीवों का संरक्षण बना रहेगा।

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

सिर्फ एक अनशन से बेचैन हुए विकास के मसीहा? 
डैमेज कंट्रोल के लिए दिलानी पड़ रही है विकास की गवाही👇

सिर्फ एक अनशन से बेचैन हुए विकास के मसीहा? डैमेज कंट्रोल के लिए दिलानी पड़ रही है विकास की गवाही👇

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026

मोबाइल निकालने उतरा युवक नहीं लौटा जिंदा! कुएं में दम घुटने से मौ.त, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित खाकी बाबा की बगिया में मोबाइल निकालने के लिए कुएं में उतरे श्यामपुर खुर्द निवासी शिवकुमार उर्फ सेंकी उपाध्याय की दम घुटने से मौ.त हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृ.त घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौ.त की वजह कुएं में ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस मानी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

#morena #मुरैना

मोबाइल निकालने उतरा युवक नहीं लौटा जिंदा! कुएं में दम घुटने से मौ.त, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप मुरैना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित खाकी बाबा की बगिया में मोबाइल निकालने के लिए कुएं में उतरे श्यामपुर खुर्द निवासी शिवकुमार उर्फ सेंकी उपाध्याय की दम घुटने से मौ.त हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृ.त घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौ.त की वजह कुएं में ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस मानी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। #morena #मुरैना

Morena Nagar, Morena | Jul 16, 2026