वाराणसी नगर निगम अलर्ट मोड में, स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्यों के दिए गए निर्देश
Sadar, Varanasi | Feb 17, 2026 स्वच्छ सर्वेक्षण के दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में आज अपर नगर आयुक्त सविता यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की निर्धारित टूल किट एवं मानक बिंदुओं के आधार पर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।