बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर दोंदलो तीन माइल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड पर दोंदलो तीन माइल के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अंनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई।घटना से बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना बाद आस पास के लोगो ने एम्बुलेंस से ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया जहां ईलाज के दौरान देर शाम युवक की मौत हो गई।मृतक युवक का नाम नागराज साव है।