बक्सर: बक्सर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा: पर्यटन मंत्री का निर्देश
Buxar, Buxar | Jan 4, 2026 बक्सर के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने डीएम के साथ विमर्श कर प्रस्ताव विभाग को देने का निर्देश दिया। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होने गोलंबर स्थित निर्माणाधीन होटल विश्वामित्र बिहार का निरीक्षण किया।