बक्सर: बक्सर में ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी, DM साहिला के अनुसार 5 से 8 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
Buxar, Buxar | Jan 4, 2026 बक्सर जिले में मौसम में हुए अचानक परिवर्तन एवं अत्यधिक ठंड बढ़ जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। डीएम साहिला द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। निर्गत आदेश के अनुसार जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।