हसनपुर: हसनपुर में बाइकों पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी दो युवकों का बाइकों पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।