बक्सर: बक्सर के आईटीआई मैदान में व्यास पूजन के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
Buxar, Buxar | Apr 9, 2025 बक्सर स्थित आईटीआई मैदान में व्यास पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। शांति दूत अंतराष्ट्रीय कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज भजन की ध्वनी के बीच मंच पर पहुंचे। तत्पश्चात व्यास पूजन किया गया। फिर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद्भागवत भगवान की आरती की गई।