नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, 7 साल पुराने लूटकांड का आरोपी किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | May 29, 2026 नवादा पुलिस ने सात साल पुराने लूटकांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शुक्रवार को एसपी अभिनव धीमान ने एसपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान हिसुआ के एसडीपीओ राहुल सिंह और थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे।