कुम्भराज: गुना कलेक्टर ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विकासखंडों में प्रचार के लिए किया रवाना
Kumbhraj, Guna | May 16, 2026 मध्य प्रदेश में शासन वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। 16 मई को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गुना से जिले के सभी विकासखंडों में किसानों को जागरूक करने कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला मुख्यालय से रवाना किया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया, 16 मई से 25 मई तक गांवो में किसानों को जागरूक कर जानकारियां देंगे।