ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप यादव प्राइवेट प्रैक्टिस में दोषी पाए गए, दो वेतनवृद्धियां रोकी गईं
महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में तैनात फिजीशियन डॉ. प्रदीप कुमार यादव के खिलाफ प्राइवेट प्रैक्टिस की शिकायत सही पाई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उनकी दो वेतनवृद्धियां स्थायी रूप से रोक दी गई हैं और परिनिन्दा का दंड भी दिया गया है। यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई। स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी।