ज्ञानपुर: भदोही जिले में शांति भंग की आशंका में 11 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गोपीगंज थाना क्षेत्र से फूलबाग, कौलापुर व ककराही गांव से 4 लोग, ऊंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव से 3 लोग तथा दुर्गागंज थाना क्षेत्र के निबी, भंडा और श्रीपुर गांव से 4 लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।