ज्ञानपुर: डीएम-एसपी ने ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया, बुनकर बंदियों की कालीनों की सराहना की
जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में बैरकों, रसोई, डिस्पेंसरी, वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग रूम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डीएम ने बुनकर बंदियों द्वारा तैयार कालीनों की सराहना करते हुए ब्रांडिंग हेतु विशिष्ट लोगो लगाने का निर्देश दिया।