ज्ञानपुर: ज्ञानपुर भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत आयोजित हुई संगोष्ठी
वक्फ बोर्ड सुधार जन जागरण अभियान के तहत जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी मुख्य अतिथि रहे और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की। रघुवंशी ने वक्फ बिल पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और वास्तविक तथ्य जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।