मीनापुर: कोदरिया पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में शौच के दौरान बुजुर्ग की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के कोदरिया पुल के नजदीक बुधवार सुबह करीब नौ बजे बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक का पहचान कोदरिया गांव निवासी 65 वर्षीय बांसलाल ठाकुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।