नानपारा: लौकाही में सेवा से संतृप्तिकरण अभियान का विधायक और जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम लौकाही में कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे