नानपारा: उप जिलाधिकारी ने आरा मशीन पर मारा छापा, संचालक को नोटिस भेजकर कार्रवाई के दिए निर्देश
नानपारा उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडे ने राकेश टॉकीज के पास आरा मशीन के कागजात की जांच की प्रथम दृष्टया में पाया गया संचालक द्वारा प्रस्तुत लाइसेंस 2021 में समाप्त हो चुका है मशीन का स्थान कमर्शियल नहीं है तथा 1982 से आरा मशीन का कोई टैक्स नहीं जमा किया गया है उप जिलाधिकारी ने बताया संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज कर मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।