नवाबगंज: कोतवाली नगर निवासी व्यक्ति को APK फाइल के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर ठगे गए ₹1 लाख, साइबर सेल टीम ने कराए वापस
बाराबंकी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने मंगलवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त सूचना जिसमें जियालाल (सहायक अभियंता) पुत्र रामफेर निवासी नगर पालिका बाराबंकी कॉलोनी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिमोट शेयरिंग APK फाइल डाउनलोड कराकर कुल 1 लाख रू. का फ्रॉड किए जाने के सम्बन्ध में उल्लेख किया गया।