कर्रा: नई दिल्ली में खूंटी सांसद राधा कृष्ण किशोर की वित्त मंत्री से मुलाकात
Karra, Khunti | Feb 5, 2025 खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा से आज नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की मुलाकात हुयी। सांसद और वित्त मंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी। सांसद ने वित्त मंत्री से खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अहम विचार-विमर्श किये। वित्त मंत्री ने कहा की खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जाएंगे।