जेनी कांड: गणेश गोदियाल का बयान- कानून अपना काम करे कांग्रेस को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा, असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और प्रदेश हितों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेर रही थी। ऐसे में 23 साल पुराने मामले को फिर से उठाकर कांग्रेस की आवाज और असल मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है।
गोदियाल ने कहा कि कानून अपना काम करे और कांग्रेस को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। अगर कोई नया तथ्य सामने आया है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि 23 साल बाद ही यह मामला क्यों उठाया गया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, सरकारी जमीनों और प्रदेश हितों के मुद्दों पर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।
#GaneshGodiyal #Congress #HarakSinghRawat #UttarakhandPolitics #Uttarakhand #PahadSamachar #पहाड़_समाचार