घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने 48 घंटे में सुनसान सड़क पर राहगीर को घेरकर लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सारणी थाना पुलिस ने सुनसान सड़क पर राहगीर को घेरकर मारपीट और धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए महज 48 घंटे में मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।