भीलवाड़ा: अशोक जाट पर जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग
एनएच-48 स्थित होटल सरपंच के संचालक एवं उसके साथियों द्वारा काणोली निवासी अशोक जाट पर कथित जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। जाट महासभा अध्यक्ष सत्यनारायण गूगड़ और भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र जाट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।