शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, एसपी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Aug 21, 2026 शुक्रवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के थाना बाबरी व आदर्श मंडी क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में बाबरी थाना पुलिस ने बुढ़ाना मुजफ्फरनगर निवासी साजिद, सरधना मेरठ निवासी सुल्तान, आरिफ, सायान, सादाब व शाहबाद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, ट्रांसफार्मर की कोइल आदि बरामद हुई है।