ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 316 चोरी के मोबाइल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक थ्री-व्हीलर ऑटो और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से मोबाइल चोरी करते थे। इससे पहले भी इसी गैंग के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान 100 चोरी के मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।