प्रयागराज: इलाहाबाद विवि में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप, इविवि प्रशासन ने थाने में दी तहरीर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के अलावा सात छात्रनेताओं समेत 250 छात्रों के खिलाफ छात्रों को उकसाने और विवि में पठन पाठन बाधित करनेका आरोप लगाया है।अमिताभ ठाकुर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय आए थे और उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया।