हरनौत: हरनौत बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर रौनक, सुरक्षा में 24 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिसकर्मी तैनात, सीसीटीवी से निगरानी
दुर्गा पूजा को लेकर हरनौत बाजार में रौनक चरम पर है। सप्तमी को मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। रविवार को अष्टमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता की गोद भराई को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बा