आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
आंवला में शुक्रवार दोपहर दो बजे अधिवक्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर मंत्री का अभिनंदन किया और उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए नए पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन किया।