चायल: औधन गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल, ससुराल जाते समय हुआ हादसा, परिवार सदमे में
कौशाम्बी। पिपरी क्षेत्र के औधन गांव निवासी अल्ताब अहमद (40) रविवार को पत्नी व बेटियों के साथ ससुराल प्रयागराज जा रहे थे। सेहुणा गांव के बेला देवी स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई।हादसे में अल्ताब और बेटी हनिया गंभीर घायल हो गए। चायल सीएचसी में डॉक्टरों ने अल्ताब को मृत घोषित कर दिया।