बाली: बाली में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सर्च ऑपरेशन, पुलिस संदिग्धों की पहचान कर घर-घर जाकर तलाशी ले रही टीमें
बाली मे पहलगाम हमले के बाद पाली एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर बाली और फालना क्षेत्र में गुरुवार शाम 4.30 बजे विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बाली डिप्टी राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीमे घर-घर जाकर तलाशी ले रही हैं।बाली व फालना के औद्योगिक क्षेत्र मे भी विशेष जांच की जा रही है।पुलिस मजदूरों और बाहरी लोगों के पहचान पत्र और आधार कार्ड की जांच कर रही है।