चेनारी: पेमेंट नहीं मिलने पर चेनारी नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर, वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप
रोहतास जिले के चेनारी नगर पंचायत में वेतन और पीएफ भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर अब नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। वार्डों में कचरे का उठाव बाधित हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले करीब पांच महीनों से पीएफ की राशि