बहराइच: गोलवाघाट के पास अवैध ट्रांसफार्मर स्टैंड पर नगर पालिका की टीम ने की कार्रवाई, बुलडोजर चला कर हटवाया अवैध अतिक्रमण
बहराइच में नए नाले के निर्माण कार्य को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ - बहराइच मार्ग पर गोलवाघाट के पास अवैध तरीके से बने ट्रांसफार्मर स्टैंड को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई नगर पालिका की टीम के द्वारा किया गया है। ईओ नगर पालिका ने बताया कि नए नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसको देखते हुए कार्रवाई की गई है।