बहराइच: त्रिकोलिया इलाके के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में भर्ती तुलसीपुर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि खेत से आने के बाद तबीयत बिगड़ने पर बहराइच अस्पताल लाए थे। इलाज के दौरान मौत हो गई।