बहराइच: सोहनी बलईगांव में विवाहिता ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोहनी बलईगांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। मृतका की पहचान सुनीता पत्नी राम सुंदर के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।