पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मॉडिफाइड थार से स्टंटबाजी कर रील बनाना पड़ा भारी, अब मांगी माफी, पुलिस ने 22500 का चालान काटकर कार जब्त की
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का युवाओं को संदेश- स्टंट दिखाकर नहीं, अपनी मेहनत और सफलता की रील बनाएं, ताकि दूसरे युवाओं को भी मिले प्रेरणा
पंचकूला/ 21 अक्टूबर:- सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंटबाजी करना न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकता है। पंचकूला पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में मॉडिफाइड थार से स्टंटबाजी करने वाले चालक का 22,500 रुपये का चालान किया है और वाहन को इंपाउंड कर थाना में खड़ा करवा दिया है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले सेक्टर-5 स्थित दशहरा ग्राउंड में एक थार चालक मॉडिफाइड वाहन से स्टंटबाजी करता दिखाई दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक के संबंध