कोंडागांव: कोंडागांव अब नक्सल मुक्त, पुलिस ने ऑपरेशन वर्दी छोड़कर अपनाई खाकी, सामान्य व्यवस्था की बहाली का संदेश
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोंडागांव जिले को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद अब यहां शांति, सामान्य व्यवस्था और विकास कार्यों की नई शुरुआत हो रही है। जिला पुलिस ने भी इस बदलाव को स्पष्ट रूप से दर्शाते हुए ऑपरेशन के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली कैमफ्लाज वर्दी को त्यागकर नियमित खाकी वर्दी अपनाना शुरू कर दिया है। पूर्व में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान