PWD कर्मचारी ने मां की चाकू से हत्या, फिर बहन को किया फोन
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। PWD विभाग में यूडीसी पद पर कार्यरत 28 वर्षीय युवक पर अपनी 59 वर्षीय मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बहन और बहनोई को फोन कर कहा कि उसने मां की हत्या कर दी है। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📰 पूरी खबर पढ़ें और ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें।
👉 आपकी इस घटना पर क्या राय है? कमेंट में बताइए।
#Jhunjhunu #Nawalgarh #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews RajasthanCrime HindiNews LatestNews Police BhilwaraFocus RajasthanFocus NewsUpdate CrimeAlert IndiaNews