आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब के 10 प्रकरण दर्ज, 54 लीटर कच्ची शराब सहित विदेशी एवं देशी मदिरा जब्त
डिंडौरी जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा 08 एवं 09 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। आबकारी वृत्त डिंडौरी एवं शहपुरा में अवैध शराब के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्यवाही के दौरान कुल 54 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 8 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 22 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 14 हजार 220 रुपये आंकी गई है।
आबकारी विभाग द्वारा सुरेश यादव, सत्यम पारासर, सरोजनी वनवासी, अनीता बाई मरावी, ओमप्रकाश यादव, विद्या बाई, रामचरण, प्रकाश वनवासी, सोना बाई तथा साहबराय यादव के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्यवाही कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री पतरस बड़ा के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक श्री सम्हर सिंह धुर्वे एवं आबकारी विभाग के मैदानी अमले द्वारा संपादित की गई।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #dindori
22 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026