बाड़मेर: बाड़मेर महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का लगा तांता,विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Barmer, Barmer | Mar 8, 2024 बाड़मेर शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाड़मेर शहर के जसदेर धाम साइन धाम सफेद आंकड़ा सहित विभिन्न शिवालयों के अंदर भक्तों का ताता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध दही घी शक्कर और शहद से रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया शुक्रवार को पूरे दिन भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।