सिराथू: मंडी सचल दल टीम ने सैनी में नेशनल हाईवे पर मक्का लदी ट्रक पकड़ी, चालक के पास नहीं थे इसके कागजात
शुक्रवार सुबह सैनी इलाके के नेशनल हाईवे पर मंडी सचल दल टीम ने एक ट्रक को पकड़ा।इस ट्रक में मक्का लदा था।ट्रक प्रयागराज से फतेहपुर जा रहा था।ट्रक में मौजूद चालक से कागजात मांगा गया तो किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखा सका, जिसे बड़ी टैक्स चोरी माना जा रहा है।सचल दल प्रभारी प्रदीप मोहन वर्मा ने ट्रक थाना सैनी में खड़ा करवारकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।