सिराथू: प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बसपा प्रतिनिधि मंडल लोहन्दा पहुंचा, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सीबीआई जांच की रखी मांग
चर्चित लोहन्दा कांड में बृहस्पतिवार दोपहर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधि मंडल लोहन्दा गांव पहुंचा था जहां पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सांसद मौजूद रहे हैं। कथित रेप कांड की पीड़िता के परिवार से मुलाकात किया पुलिस पर कई तरीके के आरोप लगाए।मीडिया से उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।